बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। मिलेट्स (मोटा आनाज) से बने खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिले में मिलेट्स महोत्सव तथा मेला का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मोटा आनाज से बने खाद्य पदार्थो व व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही लोगों को मोटा आनाज के फायदे भी बताएं जायेंगे।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत शहर के आफिसर्स क्लब में 24 अक्तूबर को जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें मिलेट्स के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने, मोटे अनाज से बनने वाले विभिन्न व्यंजनों को प्रोत्साहित करने तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी देने पर विशेष जोर रहेगा। महोत्सव में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसम...