बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के वार्ड नंबर 15 में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खेवसर गांव निवासी 20 वर्षीय लव कुश शर्मा कारपेंटर का काम करता था। रविवार को वह बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 15 में बन रहे अपने निर्माणाधीन मकान की दीवार पर टुल्लू पंप से पानी डाल रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी बांसडीह ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। लवकुश की अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...