Balia News: मुड़ियारी और जिगनी में लगा मेला, पूजे गए नाग देवता
बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: मनियर। इलाके के मुड़ियारी में रामजी बाबा और जिगनी में रामजीत बाबा के स्थान पर बने भव्य मन्दिर पर बुधवार को मेला लगा। इसमें नाग देवता की पूजा विधि-विधान से की गई। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। दूर-दूर के गांव से श्रद्धालु गाजे-बाजे एवं बड़े बांस में ध्वज लेकर जुलूस के रूप में पहुंचे। बाबा के स्थान पर ध्वज को रखा तथा रोट, दूध, लावा चढ़ाकर मनवांछित फल की कामना की। मेला में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी सदल-बल चक्रमण करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.