बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ में दो गौ तस्करों को दबोच लिया। एक आरोपी पुलिस की ओर से की गयी जबाबी कार्रवाई में घायल हो गया। इलाज कराने और पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के अनुसार छाता की ओर से दो लोगों के गौवंश लेकर जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह जवानों पर फायरिंग करने लगे। जबाबी कार्रवाई में गोली एक गौ तस्कर के पैर में लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल पुलिसकर्मियों ने जांच की तो पता चला कि गोली से घायल नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा (इस्लामाबाद) निवासी कयामुद्दीन उर्फ राजू ...