बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को हुसेनाबाद गांव के पास बुधवार की देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 11 बजे बांसडीह कोतवाली पुलिस हुसेनाबाद में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह की घेराबंदी कर रही थी। खुद को घिरा देख बदमाश पिकअप वाहन से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच पकड़ाए आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें खेजुरी थाना क्षेत्र ...