Balia News: मारपीट और फायरिंग का आरोप
बलिया, अगस्त 21 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से अपहरण के प्रयास आदि आरोप लगाये गये हैं जिनकी जांच-पड़ताल की जा रही है। एक पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं व बच्चों से मारपीट करने के साथ ही फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष ने युवक को रास्ते में रोक कर मारपीट करने और असलहा के बल पर जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का आरोप लगाया है। एसओ उभांव दिनेश पाठक का कहना है कि दो दिन पहले हुई इस घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.