बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव स्थित मायके में रह रही पत्नी पर पति ने पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि निशाना चूक जाने से पत्नी की जान बच गई। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए पति को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस पत्नी की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी धर्मात्मानंद सिंह का पत्नी रूबी देवी से विवाद चल रहा है। रूबी अपने बच्चों की बेहतर देखभाल और पढ़ाई-लिखाई के लिए अपने मायका छोटकी सेरिया गांव में रह रही है। बताया जाता है कि धर्मात्मानंद आपस में चल रहे पुराने मुकदमे में समझौता के लिए पत्नी पर लगातार दबाव डाल रहा था। गुरुवार की शाम धर्मात्मानंद अचानक अपनी ससुराल छोटकी सेरिया पहुंचा और अपशब्द कहते हुए रूबी पर जान से मारने के इरादे से ...