बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले का कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन शनिवार की रात एसपी डॉ. ईरज राजा मातहतों के साथ सड़क पर उतरे। उन्होंने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, रामलीला मैदान और बाजारों आदि का भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तुओं तथा वाहनों की चेकिंग करायी। लोगों और व्यापारियों से बातचीत कर शांति-व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील किया। कहा कि लोगों की समस्या के समाधान तथा सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराने की अपील किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह आदि ...