बलिया, अक्टूबर 13 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना देवी भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। भोर से ही देवी मंदिरों में मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लग गई। मंदिर के साथ घरों में सुबह से ही दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, कुंजिका स्रोत, मानस पाठ तथा मंदिरों पर भक्तों के जय माता दी के जयकारों और देवी गीतों से वातावरण देवीमय हो उठा। लोक प्रचलन मान्यता को लेकर अधिकांश भक्तों ने 'मातारानी' के इस स्वरूप का पूजन लाल वस्त्र पहनकर तथा लाल फूल, रक्तचंदन व लाल चुनरी, लाल व पीला फूल चढ़ाकर किया तथा पारम्परिक रूप से मां का भोग खीर से लगाया और आरती किया। नवरात्र में शहर से लगायत गांव के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पूजन-अर्चन के लिए उमड़ पड़ी। शहर के ज...