बलिया, अगस्त 2 -- Balia News: बलिया। इलाज कराने के लिए अस्पताल जा रही एक महिला से उचक्कों ने जेवर और नगदी ले लिया। कुछ देर बाद इसका आभास होने पर महिला ने शोर मचाया जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी तथा परिजन भी पहुंच गये। घरवालों को कहना है कि मामले से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी फूलवती देवी शनिवार को जिला अस्पताल इलाज कराने जा रही थी। चित्तू पांडे चौराहा पर किसी वाहन से उतरने के बाद वह पैदल ओवरब्रिज के नीचे से जगदीशपुर की ओर जा रहीं थीं। इसी बीच सब्जी मंडी के पास दो उचक्के उनसे चलते-चलते बातचीत करने लगे। कुछ दूरी तक पैदल चलने के बाद उचक्के झांसा देकर उनके कान और गले से सोने के जेवर तथा पास में मौजूद करीब 31 सौ रुपये नगद ले लिया। मामले की खबर पाकर पहुंचे घरवालों ने घटना से ओक्डेनगंज पुलिस को अवगत ...