बलिया, अक्टूबर 13 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी में सोमवार की रात भी तेज कटान जारी रहने से महाराजपुर और सुल्तानपुर गांव के सामने लोगों में दहशत और भय व्याप्त है। महाराजपुर गांव के नाहरछपरा बस्ती की ओर की ओर कटान बढ़ने से गांव नदी में विलीन होने की आशंका है। हालांकि प्रशासन और बाढ़ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कटान रोकने का प्रयास कर रहें हैं। सरयू नदी महाराजपुर गांव की नाहर छपरा रिहायशी बस्ती से लगभग 25 मीटर दूर रह गई है। सोमवार की देर रात में भी नेताओं व ग्रामीणों की भारी भीड़ सरयू नदी किनारे जुटी रही। बाढ़ विभाग के एक्सईएन व एई तेज कटान रोकने के लिए जियो बैग में बालू व मिट्टी भरकर बांस के सहारे नदी में डाल रहें हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: देर रात कटान से हड़कंप, खाली होने लगे घर कटान का रफ्तार कुछ कम हुआ है। मंगलव...