बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: हल्दी, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहरी ब्लॉक के परसिया गांव स्थित पराशर ऋषि मंदिर परिसर में रविवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी बैठक हुई। इसमें 18 से 26 दिसंबर तक त्रिदंडी स्वामी के शिष्य श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले महायज्ञ को भव्य बनाने पर चर्चा की गई। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन के लिए कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में यज्ञ मंडप, प्रवचन स्थल, वाहन स्टैंड, प्रसाद वितरण केंद्र और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही स्वामी जी के प्रवास के लिए कुटिया निर्माण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए स्थानों का चयन किया गया। महायज्ञ की जानकारी क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न ...