बलिया, सितम्बर 9 -- Balia News: सुखपुरा। वाराणसी के (सिगरा) मौलवीबाग स्थित 'सेंटर फार सनातन रिसर्च' की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस (शिक्षक दिवस) पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सुखपुरा निवासी मणीन्द्र कुमार सिंह को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया। यह खबर सुनते ही सुखपुरा गांव और उनके कार्यक्षेत्र गाजीपुर (देवकली ब्लॉक) में खुशी की लहर दौड़ गई। समारोह में वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया समेत आसपास के जिलों के कुल 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मणीन्द्र को यह सम्मान ग्रामीण इलाकों में शिक्षा का प्रचार करने, गरीब बच्चों में नैतिक मूल्य सिखाने और पढ़ाने के तरीकों में नए बदलाव लाने के लिए किए गए सार्थक पहल पर यह सम्मान मिला है। यह भी पढ़ें- Deoria News: रोटरी क्लब देवरिया ने गुर...