बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। मछली पकड़ते समय रविवार की सुबह तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव के कुछ लोग पश्चिम दिशा में स्थित हनुमान मंदिर के पास तालाब में जॉल डालकर मछली पकड़ रहे । इसी बीच गांव का 25 वर्षीय दीपक राजभर भी वहां पर पहुंचा और मछली पकड़ने के लिए तालाब के पानी में उतर गया। बताया जाता है कि इस दौरान वह किसी प्रकार गहरे पानी में समा गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: चेकडैम में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो हलचल मच गयी। खबर पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंच गये। ग्रामीणों की मदद से कुछ देर बाद युवक को पानी से निकालक...