बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के हरिपुर निवासी लल्लन सिंह, जितेंद्र सिंह, आकाश सिंह और अमन सिंह के खिलाफ पुलिस ने मकान पर जबरन कब्जा करने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि गाजीपुर जनपद के डिबिया तलवल निवासी प्रमोद गिरी ने तहरीर देकर सभी आरोपियों पर मकान पर कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसओ का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...