Balia News: मकान के अंदर खड़े दो ई-रिक्शा की बैट्री चोरी
बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: रेवती। स्थानीय कस्बा के बड़ी बाजार (वार्ड संख्या छह) निवासी राजेश केशरी के घर के अंदर खड़े दो ई- रिक्शा की बैट्री शुक्रवार की रात खोल ले गये। इसकी जानकारी होते ही हलचल मच गयी। पीड़ित का कहना है कि वाहनों को भटवलिया-परसिया मार्ग पर निमार्णाधीन मकान के अंदर खड़ा कर गेट में ताला बंद कर दिया गया था। रात में छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोर बैट्री को खोल ले गये। शनिवार की सुबह जब गाड़ी कहीं लेकर जाने के लिए वह पहुंचे तो चोरी की जानकारी हो सकी। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ट्रैक्टर से बैटरी चोरी की उनका कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.