Balia News: मंदिर से घंटा चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बलिया, सितम्बर 23 -- Balia News: बलिया। दुबहड़ क्षेत्र के चंदवक स्थित शिव मंदिर से हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी हुआ पीतल का घंटा और परात बरामद किया है। घटना सोमवार रात की है। आरोपी ने मंदिर का घंटा और प्रसाद वाला परात चोरी कर लिया था। मंगलवार को पुजारी और क्षेत्रीय लोगों ने सूचित कर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में दर्ज मुकदमा की छानबीन के दौरान थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और उपनिरीक्षक संजय कुमार की टीम ने चन्दवक- शिवपुर चोरवां मार्ग पर छापेमारी कर चंदवक निवासी आरोपी शशि कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में न्यायालय चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.