बलिया, सितम्बर 29 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। रेल पटरी के नीचे से गुजर रहे केबल को बदलने की अनुमति रेल प्रशासन की ओर से अबतक नहीं मिलने पर सोमवार को आसपास के ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि थोड़ी ही देर में गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर पहुंच गए और लोगों को हटा दिया।

भूमिगत केबल के जलने से बिजली आपूर्ति बाधित भूमिगत केबल के जल जाने से दर्जनों गांवों की आपूर्ति सोमवार को बाधित हो गई। मरम्मत करने पहुंचे लाइनमैनों ने यह कहते हुए हाथ खड़ा कर दिया कि केबल जर्जर हो चुका है। इसे बदलना पड़ेगा। उसके बाद ही आपूर्ति हो सकेगी। इस खबर से सम्बंधित गांव के लोग आक्रोशित हो गए और रेलवे ट्रैक के पास पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक पीआर पटेल को दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसके ल...