Balia News: भंडारे के साथ हनुमान पूजन का समापन
बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: गड़वार। क्षेत्र के चांदपुर चट्टी स्थित संकट मोचन मंदिर में मंगलवार को हनुमान पूजन के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में उमड़े श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और बजरंगबली की जय का उद्घोष लगाते हुए देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि- विधान से श्रीराम भक्त हनुमान के पूजन से हुआ। आचार्य पं मार्कण्डेय मिश्र ने पूजन की विधि पूरी कराई। भंडारे के दौरान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने पहुंचकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधान प्रतिनिधि पप्पू पांडेय ने श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.