बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: सुखपुरा। बेरुआरबारी में स्थित हनुमान मंदिर पर मंगलवार की देर शाम भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी बीछेलाल राजभर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि योगी आदित्य नाथ की सरकार में भय,भूख और भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। प्रदेश में निवेशकों की लाइन लगी हुई है। पिछली सरकारों में व्यापारी डर के साए में व्यापार करते थे और गुंडों को रंगदारी देते थे। शाम होते ही लोग घरों से नहीं निकलते थे। लेकिन अब हालात बदल चुका है। आयोजक उपेंद्र सिंह मुकुंडी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह ऊर्फ भोला, कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह, रामायण सिंह, उमापति राजभर,अभिषेक सिंह, सूरज भारद्वाज, गुडडू अंसारी,ओम प्रकाश दूबे, परमात्मा ओझा,जयशंकर याद...