Balia News: ब्लॉककर्मियों ने दिया धरना, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
बलिया, सितम्बर 24 -- Balia News: सुखपुरा। बेरूआरबारी ब्लॉक कर्मचारियों का धरना गुरुवार को तीसरे दिन जारी रहा। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा संगठन के एकजुटता का आह्वान किया। कर्मचारियों के धरना के कारण ब्लॉक कार्यालय का कामकाज बाधित रहा। उधर, बढ़ते दबाव के बीच थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने भारी फोर्स के साथ बुधवार की रात नामजद आरोपी सिन्टू यादव के घर तथा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच, गुरुवार को आरोपी ने एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने के साथ ही जमानत भी करा लिया। सात सितम्बर को एडीओ पंचायत उमेश कुमार सिंह के साथ कार्यालय के अंदर घुसकर अभद्र व्यवहार करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज है, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। यह भी पढ़ें- Balia News: एडीओ से दुर्व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.