Balia News: बैंक अफसर बनकर खाते से उड़ाया 3.57 लाख
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बलिया। बैंक का अधिकारी बनकर एक साइबर अपराधी ने तिखमपुर निवासी गौरीशंकर तिवारी के खाते से करीब 3.57 लाख रुपये गायब कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि नौ जुलाई को खुद को बैंक का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया। कहा कि खाते से बीमा के नाम पर खाते से 45 सौ रुपये कटने वाले है। झांसा दिया कि इसको रद्द करने के लिए व्हाट्सएप पर भेजे गये लिंक को क्लीक करना है। उसकी बातों में आकर पीड़ित से कई बार फार्म भरवाने का प्रशिक्षण देते हुए खाते से पैसा निकाल लिया। कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.