बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बेल्थरारोड। बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संभावित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उभांव पुलिस ने नगर और आसपास के क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बैंक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से पूछताछ की और उनकी पहचान संबंधी जानकारी जुटाई। खाताधारकों के साथ पहुंचे कुछ अन्य लोगों की तलाशी भी ली गई। बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों से मुलाकात कर सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली। लोगों को नकदी जमा करने और निकालने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी। अपील की कि बैंक से बड़ी धनराशि निकलते समय अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बैंकों और डाकघरों में पुलिस ने च...