बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: नगरा। चिलकहर ब्लॉक के सरयां बगडौरा गांव स्थित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल को एलोपैथिक चिकित्सा सुविधा से युक्त स्वास्थ्य केंद्र तथा सुरक्षित प्रसव केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की मांग को लेकर गांव के संदीप गुप्त ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि होम्योपैथ अस्पताल सलेमपुर-डीहवा मुख्य मार्ग पर स्थित है। जिसका रकबा 62 डिस्मिल है, यहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अच्छी कनेक्टिविटी है। पत्र में कहा गया है कि उपलब्ध सरकारी भूमि एवं भवन का जनहित में बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है। बताया कि इस इलाके के ग्रामीणों को प्रसव के साथ अन्य बीमारियों के उपचार के लिए दूर जाना पड़ता है जबकि गांव पर ही होम्योपैथ अस्पताल के साथ अन्य सारी सुविधाएं स...