बलिया, अगस्त 6 -- Balia News: सुधीर ओझा बलिया। रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने अपनी सादगी के दम पर जो छवि बनाई, उसने उन्हें बाकी नेताओं से अलग बना दिया। कम उम्र में भी उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को छू लिया। गरीब परिवार के बेटियों की धूमधाम से शादी कराकर वे बेटियों के 'पिता' तो बुजुर्गों को धार्मिक यात्राएं कराकर 'बेटा' के रूप में सबकी आंखों का तारा बन गए थे। यह भी पढ़ें- Balia News: सबको रुलाकर 'अनंत' की यात्रा पर गए उमाशंकर सिंहउमाशंकर सिंह की सामूहिक विवाह पहल उमाशंकर सिंह ने रसड़ा में सामूहिक विवाह का जो सिलसिला शुरू किया, वह इतिहास बन गया। एक साथ सैकड़ों बेटियों की न सिर्फ शादी कराई बल्कि आयोजनों को ऐसा भव्य बनाया कि बाकी शादियां भी उनके सामने फीकी पड़ गईं। हिन्दी और भोजपुरी फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने उन आयोजनों में चार चांद ल...