बलिया, नवम्बर 26 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले के वृहद, कान्हा और अस्थाई गो आश्रय स्थलों में संरक्षित लगभग 2400 से अधिक निराश्रित गोवंशीय मवेशियों को ठंड बचाव का इंतजाम अबतक नहीं किया गया है। गोशालाओं में ठंड से बचाव के लिए तिरपाल आदि नहीं लगाया गया है। 'हिन्दुस्तान' टीम ने इसकी पड़ताल की तो कई जगह हरा चारा समेत अन्य अव्यवस्थाएं दिखी।

सिकंदरपुर गो आश्रय स्थल की स्थिति सिकंदरपुर हिसं के अनुसार नगर स्थित गो आश्रय स्थल में 70 मवेशी संरक्षित हैं। ठंड से बचाव के लिए अभी तक खोली (ओढ़ाने के लिए बोरा की चट्टी) नहीं खरीदी गई हैं। वहीं गोशाला में गंदगी पसरी हुई है। संरक्षित मवेशियों की देखभाल के लिए चार कर्मचारियों तैनात हैं, लेकिन मौके पर केवल एक कर्मचारी पृथ्वीनाथ थे। मवेशियों के हरा चारा के सम्बंध में पूछने पर बताया कि अभी हरे चारे का प्...