Balia News: बुकिंग पर बुलाकर लूट ली बाइक और कैमरा
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बर्थ-डे में फोटो खींचने के बहाने बुलाकर बदमाशों ने फोटोग्राफी करने वाले की बाइक, कैमरा और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती निवासी अरुण वर्मा मांगलिक कार्यक्रमों में फोटो और वीडियोग्राफी करने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 16 सितम्बर की देर शाम फोन कर जन्मदिन पर फोटो खींचने के लिए बुकिंग किया। शुक्रवार को दो उसके बुलाने पर अपने साथी आलोक राजभर के साथ दो कैमरा लेकर बाइक से जितौरा गांव पहुंचा। वहां से बुकिंग करने वाले को फोन किया तो उसने पुलिया से होकर पतले रास्ते के जरिये बनकट गांव आने को कहा। आरोप लगाया है कि पुलिया से कुछ दूर आगे पहुंचने पर वहां पर मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.