बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: बलिया। बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बीसीडीए) की बैठक गुरुवार को दवा मंडी विशुनीपुर में हुई। इसमें दवा व्यवसायियों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी गयी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर जारी पत्र पर भी चर्चा हुई। संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत सभी मेडिकल स्टोर का एचएफआर आईडी बनवाने तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता ग्रहण करने के बारें में जानकारी दी। उन्होंने सभी तहसील इकाइयों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों से थोक एवं फुटकर दवा विक्रेताओं को इसके प्रति जागरुक करने की अपील किया। कहा कि संगठन का उद्देश्य दवा व्यवसायियों को जागरूक करना, उनके हितों की रक्षा करना तथा प्रशासन एवं दवा व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस म...