बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच बस स्टैंड चौराहा- मुनिया रोड स्थित डॉक्टर कॉलोनी गंदगी और जल जमाव से बजबजा रही है। सफाई के अभाव में आ रही दुर्गंध के कारण लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत में करीब चार बार लिखित शिकायत की चुकी है। दर्जनों बार मौखिक रूप से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। कॉलोनी निवासी डॉ. भारती सिंह और डॉ. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कॉलोनी का गंदा पानी एक निजी खाली प्लॉट में जाता है, जिससे आसपास गंदगी फैलने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है।

समस्याएँ और शिकायतें बारिश होने पर नालियां जाम होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे ...