Balia News: बिजली विभाग की टीम ने चलाया अभियान
बलिया, सितम्बर 7 -- Balia News: बलिया। बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के विशुनीपुर मोहल्ला में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया। टीम ने अवैध कनेक्शन और बाइपास करने वालों का कनेक्शन काटने के साथ ही चेतावनी दी। टीम ने घर के अंदर लगे मीटरों को बाहर निकलवाया तथा बिल समय पर जमा करने की अपील किया। विद्युत उपकेंद्र चित्तू पांडेय चौराहा के जेई प्रवीण सिंह ने कहा कि समय से बिल जमा करें ताकि आपूर्ति सुचारु रुप से जारी रहे । कहा कि बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिये जायेंगे। इस मौके पर टेक्निशियन रणधीर सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.