बलिया, सितम्बर 13 -- Balia News: लालगंज। बैरिया विद्युत उपकेंद्र से दोकटी फीडर क्षेत्र के गांवों में होने वाली बिजली आपूर्ति की लगातार आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है। पिछले पांच दिनों से दिन ही नहीं, बल्कि पूरी रात बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हर एक -दो घटे मे मेन सप्लाई बाधित की होने की बात कहकर काट दी जाती है। इसके बाद जब आपूर्ति बहाल होती है तो आधे घंटे के भीतर ही कई बार बिजली के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लगातार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती के कारण लोगों को न तो पर्याप्त रोशनी मिल पा रही है और न ही बिजली से जुड़े जरूरी काम हो पा रहे हैं। उपभोक्ताओ ने जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी...