बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बाल विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से गठित टीम ने रसड़ा थाना पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर जांच की और बाल विवाह को रोकवा दिया। यही नहीं, टीम ने संबंधित पक्ष को बाल विवाह प्रतिषेध कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए भविष्य में बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। इस संबंध में लिखित घोषणा-पत्र भी लिया।

बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की कार्रवाई बताया जाता है कि बाल विवाह की सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने रसड़ा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान टीम ने संबंधित पक्ष को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया और कम उम्र में विवाह से बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी दी। इस कार्रवाई में अज़हर अली, विनोद ...