बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तिराहे के पास गुरुवार को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक का पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया।थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद उरवार निवासी 20 वर्षीय सतीश कुमार यादव गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी कार्य से बैरिया बाजार में आए थे। वापस लौटते समय तिराहे के पास सामने आई एक अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सतीश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तहर...