Balia News: बारिश से पुल में आयी दरार, धंसा एप्रोच मार्ग
बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: सोहांव। मानसून की पहली बरसात में ही नरही के मगई नदी पर बने पुल के रिंग वाल में दरार आ गई है। पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग भी धंसने लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नरहीं गांव में मगई नदी पर 14 करोड़ की लागत से 2021 से पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस साल के जनवरी महीने में दरार की शिकायत पर रिंग वाल का मरम्मत कार्य कराया गया था।फिलहाल पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग भी बारिश से धंसने लगा है तथा पत्थर के बोल्डर खिसकने लगे हैं। गौरतलब हो कि निर्माण के समय से ही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अनियमितता की शिकायत मिलती रही लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। फिलहाल ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाढ़ आ जाए तो एप्रोच मार्ग को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पुल पर आवागमन भी प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.