बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। एकाएक मंगलवार की सुबह मौसम का मिजाज बिगड़ा और तेज गरज के साथ कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश होने लगी। मौसम की अनुकूलता के बीच किसान धान और मक्का के खेतों की सोहनी में तेजी से जुट गए हैं, पर्याप्त बारिश के बाद खरीफ की मुख्य फसल धान लहलहाने लगी है। मौसम सुहावना होने से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि बारिश के चलते शहर से गांव तक की नाली, गली में जल जमाव और कीचड़ फिसलन से लोगों को आवागमन में परेशानी होती दिखी। शहर निचले मोहल्लों में जल जमाव का दंश झेल रहे लोगों में जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश है। आज अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग अगले 24 घंटे भारी बरिश की संभावना व्यक्त किया है。 यह भी पढ़ें- Purnia News: 20 अगस्त को ओरेंज अलर्ट, भारी बारिश की ...