Balia News: बाढ़ से 20 हजार की आबादी प्रभावित, 47 नावों का संचालन
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते जनपद के कई तहसील क्षेत्रों में बाढ़ का पानी आबादी वाले इलाकों में फैल गया है। जिला प्रशासन के अनुसार करीब 20 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में 47 नावें संचालित की जा रही हैं।
बाढ़ के प्रभावित क्षेत्र तहसील सदर बलिया के ग्राम मुड़ाडीह, शिवपुर दियर नम्बरी के मजरा कृपा राय का डेरा, प्रानपुर, भरसौता के गिरी के टोला तथा नगर पालिका बलिया के वार्ड नंबर-11 में बाढ़ का पानी आबादी क्षेत्र में पहुंच गया है। वहीं तहसील बैरिया के गोपालनगर टाड़ी और चांददियर के आबादी क्षेत्र में सरयू नदी तथा गोपालपुर के मजरा उदयी छपरा में गंगा नदी का बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बांसडीह तहसील क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.