बलिया, सितम्बर 7 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को बैरिया तहसील कार्यालय और यहां स्थित आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। डीएम द्वारा तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार और कानूनगो रमेश कुमार वर्मा से वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी। रजिस्ट्रार और कानूनगो ने 19 गांवों के प्रभावित होने की जानकारी दी, जबकि तत्काल उपलब्ध जानकारी के अनुसार 33 गांव बाढ़ से प्रभावित पाए गए। जानकारी में अंतर को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने रजिस्ट्रार और कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई और कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम ने 50 बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री वहीं आपदा कंट्रोल...