Balia News: बाढ़ का पानी उतरने से राहत अब कटान बनी चिंता
बलिया, सितम्बर 20 -- Balia News: बांसडीह। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। सुल्तानपुर पोखरा बस्ती को जाने वाला रास्ता पानी कम होने के बाद खुल गया है, लेकिन कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
कीचड़ की समस्या भोजपुरवा में भी मुख्य मार्ग से पानी हट गया है। लेकिन जलस्तर घटने के साथ ही नदी का कटान तेज हो गया है। इससे ग्रामीणों को अब बाढ़ के पानी से अधिक जमीन और घर कटने का डर सताने लगा है। भोजपुरवा में सरयू नदी अंदर ही अंदर जमीन काटते हुए पूरब टोला के कुछ दूरी तक पहुंच गई है। वहीं सुल्तानपुर पोखरा में कटान कोयला बीर बाबा के स्थान के करीब पहुंच गया है। नदी का कटाव लगातार बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों की चिंता पानी घटने के साथ ही कई जगहों पर कीचड़ और अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.