बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: नगरा। इलाके के नरही चट्टी के पास बुधवार की दोपहर बाइक और साइकिल के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में दो लोग घायल हो गये। आसपस के लोगों ने दोनों को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नरही निवासी 55 वर्षीय लल्लन राम गांव के सामने साइकिल से नगरा-सिकन्दरपुर मार्ग को पार कर रहे थे। इसी बीच सड़क से गुजर रहे बाइक सवार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बलौचा निवासी 36 वर्षीय धमेंद्र कुमार की साइकिल से टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों गंभी रुप से जख्मी हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...