बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को दिन-दहाड़े एक महिला के गले से सोने का चेन नोंचकर फरार हो गये। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस अपराधियों की पहचान कर पकड़ने का प्रयास कर रही है। नगरा थाना क्षेत्र के गोठाईं निवासी बबिता तिवारी अपने मयका बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा गांव गयी थीं। वहां से वह अपने पिता सुरेश शुक्ल के साथ शहर से सटे बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के महावीर नगर में किराये पर रहने वाले अपने भाई के यहां जा रही थी। बताया जाता है कि ई-रिक्शा से उतरने के बाद पिता-पुत्री पैदल ही सड़क से गुजर रहे थे। इसी बीच कालोनी में पहले से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से पहुंचे और महिला के गले से सोने का चेन नोंचकर फरार हो गये। घटना के...