बलिया, अगस्त 2 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के कुसौरा गांव 70 वर्षीय वीरबहादुर वर्मा की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक घर से सुबह टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान वह ब्रह्म बाबा के मंदिर में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान सड़क पार करते समय गुजर रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गयी। आसपास के लोगों ने हादसे में गंभीर रुप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...