बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया गांव के पास रविवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पति-पत्नी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जाया गया।

गढ़िया के पास परिवार की बाइक की टक्कर बताया जाता है कि मऊ जिले के मोहल्ला मुंशीपुरा निवासी 35 वर्षीय नियाज अहमद, उनकी पत्नी 30 वर्षीया सबीना खातून, तीन वर्षीय पुत्री सानिया और 22 वर्षीया बहन तमन्ना चिलकहर में स्थित रिश्तेदारी से शादी का निमंत्रण करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में रसड़ा से करीब दो किलोमीटर आगे मऊ मार्ग...