बलिया, नवम्बर 7 -- Balia News: नवानगर। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव के काली मंदिर के पास शनिवार को बाइकों में टक्कर हो गयी। हादसे में एक बाइक पर सवार इलाके के उसरी निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश यादव गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर पाकर पहुंचे गांव-घर के लोग उन्हें सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दिवाली से एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया तथा परिजन बिलखने लगे। बताया जाता है कि जयप्रकाश नहर के रास्ते जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे सिकन्दरपुर की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से भिडंत हो गयी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सड़क हादसे में दीवाली पर बुझा घर का इकलौत...