बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। विवाद की सूचना पर बहन के ससुराल पहुंचे एक युवक को रविवार को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में घायल युवक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मो. रइस की बहन नसीमा की शादी इलाके के छोटकी सेरिया गांव में हुई है। बहन के ससुराल में रविवार को विवाद होने की सूचना पर रइस छोटकी सेरिया पहुंचा। बताया जाता है कि इस दौरान हुए विवाद में नसीमा के देवर मेराज ने रइस के पेट में चाकू मार दिया। इस घटना के बाद गांव में हलचल मच गयी तथा घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में नसीमा की तहरीर पर ...