Balia News: बस से टकराई बाइक, युवक की मौत
बलिया, अगस्त 4 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के उभांव-सिकंदरपुर मार्ग पर सोमवार को दोपहर मझवलिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर और फिर बस से टकराने के चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्दीरामपुर छपिया निवासी 20 वर्षीय अभिषेक साहनी अपनी 30 वर्षीया भाभी रिंकू पत्नी संजय साहनी को लेकर सीएचसी सीयर दवा के लिए आ रहा था। मझवलिया गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बाइक सवार उभांव थाना क्षेत्र के कानून गोयान निवासी 19 वर्षीय विकास पुत्र अवधेश से टक्कर हो गई। इससे अभिषेक की बाइक सड़क पर पलट गई। उस पर सवार रिंकू की दाहिनी बांह में फ्रैक्चर हो गया। जबकि विकास की बाइक अनियंत्रित होकर एक बस से टकरा गया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.