बलिया, अक्टूबर 24 -- पेट परीक्षा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन Balia News: बलिया। जिले के अलावे आसपास के कई जनपदों में आयोजित होने वाले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से तीन दिनों तक परीक्षा विशेष गाड़ी का परिचालन किया जायेगा। बलिया-कानपुर सेंट्रल के बीच इस अनारक्षित ट्रेन का परिचालन 25 एवं 30 अक्तूबर तथा एक नवम्बर को होगा। जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 05153 बलिया- कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी बलिया से 19:30 बजे प्रस्थान कर यूसुफपुर से 20:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 20:37 बजे, औड़िहार से 21:22 बजे, वाराणसी सिटी से 22:12 बजे, वाराणसी जं से 22:30 बजे, बनारस से 22:50 बजे,ज्ञानपुर रोड से 23:37 बजे, प्रयागराज रामबाग से 00:45 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 1:05 बजे, सिराथू से 02:00 बजे...