बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: रसड़ा। कंपोजिट विद्यालय (रसड़ा) में शुक्रवार को वशिष्ठ नारायण सेवा ट्रस्ट की ओर से पूर्व चेयरमैन मोती रानी सोनी व वशिष्ठ नारायण सोनी ने कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 350 बच्चों को कापी, ज्योमेट्री बॉक्स व कलर स्केच का वितरण किया। इस मौके पर बीईओ पवन कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, प्राशिसं अध्यक्ष बलवंत सिंह, उदय नारायण, राजशेखर सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र बहादुर, वीरेंद्र यादव, रूखशाना खातून, आदित्य सिंह, मसीहुर्रहमान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...