बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छोड़हर गांव स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमदभागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को श्रोताओं की भीड़ से पूरा परिसर पट गया। अंतरराष्ट्रीय कथावाचिक जया किशोरी ने ठाकुरजी की आरती के बाद भागवत प्रसंग का विस्तार से वर्णन सुनाया। बीच-बीच में भक्ति भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता जमकर झूमके। अंतिम दिन विधि-विधान से कथा का समापन हुआ। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत तमाम लोगों ने आरती की। जया किशोरी ने भागवत के रुक्मिणी विवाह, कंस वध, श्रीकृष्ण-गोपी संवाद, श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनाया। बताया कि संसार में प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं है और सच्चा प्रेम हमेशा नि:स्वार्थ होता है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग समाज को आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश है। जया किशोरी ने श्रीकृ...