बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: रसड़ा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय (रसड़ा) में स्थानीय कोतवाली पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल द्वारा विद्यालय के बच्चों को हेल्पलाइन, गुड टच व बैड टच तथा बच्चों को आने-जाने में आने वाली असुविधाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस मौके पर पुलिस चौकी उत्तरी के प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, राजेश यादव, अनूप गुप्त, श्वेता गुप्ता, आदित्य सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मिशन शक्ति : महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...