बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे तीन युवकों को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।स्थानीय बाजार से सटे मनियारी जसांव गांव के सती स्थान निवासी जमील अहमद का मकान है। रविवार की रात करीब 12 बजे दरवाजे पर बंधा बकरा अचानक चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाश बकरा खोलकर आमघाट की ओर भागते हुए नजर आये। उनके शोर मचाने पर पहुंचे 30 वर्षीय अफरोज, 18 वर्षीय इरफान तथा 19 वर्षीय नीरज यादव बाइक से बदमाशों का पीछा करने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने आमघाट ...